साबरमती रिपोर्ट को थिएटर में जाकर जरूर देखे जनता - Diya Kumari


फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ राजस्थान में टैक्स फ्री कर दी गई है। 
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा की है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सीएम भजनलाल की इस घोषणा के लिए आभार प्रकट किया। साथ दिया कुमारी ने एक बड़ा बयान। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा समस्त प्रदेशवासियों से यह आग्रह करती हूं कि आप सभी “द साबरमती रिपोर्ट” को थिएटर में जाकर जरूर देखें।

द साबरमती रिपोर्ट को सीएम भजनलाल ने किया टैक्स फ्री

इससे पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा हमारी सरकार ने “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) करने का सार्थक निर्णय लिया है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को यथार्थ रूप में दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत करने का कुत्सित प्रयास किया। यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है, बल्कि उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक एवं मिथ्या नैरेटिव का भी खंडन करती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं हृदयविदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के बारे में जानें

बता दे फिल्म द साबरमती रिपोर्ट, साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना पर बनी है। यह घटना 27 फरवरी 2002 को हुई थी। जिसमें झुलूस कर 59 लोगों की मौत हो गई थी। फिर में अभिनेत्री राशि खन्ना, विक्रांत मैसी, और रिद्धि डोगरा लीड रोल में है। इन तीनों ने ही पत्रकार की भूमिका निभाई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स विकिर फिल्मस द्वारा प्रस्तुत द साबरमती रिपोर्ट शोभा कपूर, एकता कपूर, अमल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है। सिनेमाघर में यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी।

Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment