यूट्यूब के इतिहास में एक अभूतपर्वू रिकॉर्ड बनाते हुए मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनाल्डसन ने 50 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस आंकड़े को पार करने के साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे इंडीविजुअल क्रिएटर बन गए हैं, जिन्होंने 500 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास मौके पर यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने एक खास तरह का कस्टम डिजाइन वाला 500 मिलियन का प्ले बटन सौंपा।
मिस्टर बीस्ट का यह अचीवमेंट मनोरंजन के इतिहास में एक खास माइलस्टोन बन गया है। 7 मई 1998 को जन्मे 28 वर्षीय किएटर मि. बीस्ट अपने इस यूट्यूब चैनल से हर साल करीब 80 मिलियन डॉलर कमाते हैं। उनके इस चैनल पर अब तक 12,800 करोड़ व्यू आ चुके हैं।
काम का तरीका सबसे अलग
मिस्टर बीस्ट के काम का तरीका औरों से बिलकुल अलग है। भारी भरकम बजट और री-इन्वेस्टमेंट की थ्योरी पर काम करने वाले मि. बीस्ट अपने हर वीडियो से होने वाली कमाई अगले वीडियो को बनाने में खर्च कर देते हैं। मि. बीस्ट रियल लाइफ स्क्विड गेम जैसे सोशल एक्सपेरीमेंट भी करते हैं। हाल ही उनके वीडियो 50 यूट्यूब लीजेंड्स फाइट पर 10 लाख डॉलर्स ने इंटरनेट और ऑडियो विजुअल की दुनिया में धूम मचाई।
कमाई के साथ समाज सेवा
मिस्टर बीस्ट सिर्फ मनोरंजन ही नहीं कर रहे, बल्कि समाज सेवा में भी पूरा योगदान दे रहे हैं। वह बीस्ट फिलांथ्रोपी नाम से एक और चैनल चलाते हैं, जिसकी पूरी कमाई को दान कर देते हैं। इस डोनेशन से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों पेड़ लगाने का अभियान टीम ट्री, समुद्रों की सफाई के लिए टीम सीज और गारीब देशों में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 100 से अधिक कूए खुदवाने का काम भी किया है।
भारत में केरल के बीजू टॉप पर
भारतीय क्रिएटर्स को देखें, तो केरल के बीजू 86 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ टॉप इंडिविजुअल क्रिएटर हैं।
आचार्य प्रशांत भी 60.5 मिलयन सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। टेक्नो गेमर्ज 52 मिलियन, मिस्टर इंडियन हैकर 51.8 मिलियन के साथ चौथे पायदान पर, दुष्यंत कुकरेजा 50.1 मिलियन के साथ देश में पांचवे स्थान पर हैं। इसी क्रम में टोटल गेमिंग 45.7 मिलिसन, कैरी मिनाटी 45.6 मिलियन, प्रियाल , कुकरेजा भी 45.6 मिलयन, क्रेजी एक्सवाईजेड 36.5 मिलियन और राउंड टू हैल 36.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ भारत पर राज कर रहे हैं।
एक जानकारी के अनुसार भारतीय इंडिविजुअल यूट्यूबर्स में सबसे ज्यादा नेट वर्थ अजमेर के गौरव चौधरी की है। इनकी नेटवर्थ 356 करोड़, कैरी मिनाटी की 131 करोड़ और भुवन बाम की 122 करोड़ है।

0 : PRESS Reporter:
Post a Comment