हिमालय परिवार की महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न


जयपुर। सामाजिक संगठनात्मक एवं हिमालय परिवार की ओर से आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक महत्त्वपूर्ण बैठक में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक युवा शक्ति केन्द्र में आयोजित की गई, जिसमें हिमालय परिवार के सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रचारक, स्वयंसेवक  एवं हिमालय परिवार के पदाधिकारी सम्मलित हुए।


इस महत्त्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं क्षेत्रीय प्रौढ़ शाखा प्रमुख, राजस्थान कैलाशजी भाईसाहब, हिमालय परिवार के केन्द्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया, दीपक टाटिया (उअ), अध्यक्ष, राजस्थान हिमालय परिवार सहित राज कुलदीप सिंह, जयपुर शहर अध्यक्ष, हिमालय परिवार एवं अनय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आपसी चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment