Verified Properties जयपुर के बाद अब मुंबई में लॉन्च

जयपुर की जानी-मानी रियल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी VerifiedProperties.co.in अब अपना कारोबार मुंबई में शरू करने जा रही है।

MahaRERA के लिए रियल एस्टेट सेल्स लाइसेंस की प्रक्रियाएं पूरी करके मुंबई से जयपुर लौटे वेरिफाइड प्रॉपर्टीज के फाउंडर तेजकरण छीपा ने बताया कि यह सेल्स और मार्केटिंग के लिहाज से एक स्मार्ट मूव है।

तेजकरण छीपा ने बताया कि मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब थर्ड और फोर्थ मुंबई में इन्वेस्टमेंट के बढ़ते अवसरों ने दुनियाभर के निवेशकों का ध्यान इस ओर खींच है। पहले जो भारतीय निवेश दुबई, सिंगापुर, ऑस्टे्रलिया या लंदन में मोटा निवेश कर रहे थे अब थर्ड मुंबई के भारी रिटर्न्स के पोटेंशियल को देखते हुए इधर शिफ्ट हो रहे हैं।

रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ता निवेश और पोटेंशियल को लेकर फाउंडर तेजकरण छीपा ने बताया कि भारत में रियल एस्टेट उद्योग 2030 तक 88 लाख करोड़ और 2040 तक करीब पौने दो लाख करोड़ का हो जाएगा। जिससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और बेहतरीन डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट्स भी आएंगे।

पनवेल और थर्ड मुंबई में वेरिफाइड प्रॉपर्टीज की शुरुआत को लेकर छीपा ने बताया कि हम यहां रियासत इंफा डेवल्पर्स के साथ मिलकर प्लॉटिंग में काम कर रहे हैं। यहां क्लीयर टाइटल, 7/12 समेत सभी लीगल चीजों को साथ लेकर इलाके में डेवल्पमेंट के लिहाज से सबसे उम्दा प्रोजेक्ट में डील कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रियासत ग्रुप राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी अपने डेवल्पमेंट को लेकर गोदरेज, हीरानंदानी, वाधवा समेत बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे रहा है। ऐसे में सुलझी हुई प्रॉपर्टीज के लिए बड़ी संख्या में एनआरआई भी रियासत की प्रॉपटीज खरीद रहे हैंं।

Share on Google Plus

It's INDIA (Hindi Weekly) - Press Reporter

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment