जया किशोरी ट्विटर पर फिर वायरल, लोगों ने ही खोल दिया वायरल का राज


ट्विटर पर लंबे समय से चर्चित जया किशोरी एक बार फिर वायरल हो रही हैं। अपनी मोटीवेशन स्पीच और भागवत पाठ को लेकर कम समय में देश-दुनिया का चर्चित चेहरा बनी जया किशोर को एक बार फिर लोगों ने ट्रोल कर दिया है।


पिछले दिनों जया किशोरी के दो लाख के पर्स को लेकर लोगों ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल कर दिया था और सवाल उठाए थे, लेकिन अब जया किशोरी की मॉडलिंग के फोटो शूट की तस्वीर वायरल की जा रही है। एक बड़ा वर्ग इसे जया किशोरी के मॉडलिंग की दुनिया में आने या टीवी जगत में बिग बॉस जैसे शो की तैयारी का दावा कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इस तस्वीर को एआई से बनाई तस्वीर बता रहा है।


बताया जाता है कि जया किशोरी भागवत की कथा वाचन के साथ-साथ मोटीवेशनल स्पीच को लेकर भी खास चर्चित हैं और एक बार भागवत कथा वाचन के 10 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। उनके यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स और इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment