6 घंटे में 32% मतदान, मुंबई में वोटिंग की रफ्तार धीमी, गढ़चिरौली टॉप पर



महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। हालांकि राज्य के एक चरण के चुनाव में भी मतदाताओं की उदासीनता बरकरार है। सुबह 11 बजे तक के मतदान के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र (Maharashtra Voter Turnout) में 18% फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लेकिन दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज किया गया।

कहां सबसे कम और कहां ज्यादा मतदान?

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में सुबह 7 से 1 बजे तक 32.18 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे लगी हैं। हालांकि मुंबई शहर में वोटिंग की रफ्तार धीमी है। जबकि गढ़चिरौली जिले में मतदान के पहले चार घंटों में सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी मतदान हुआ। जिले के अहेरी में 30.6 फीसदी मतदान हुआ, जबकि आरमोरी विधानसभा में 30.75 फीसदी मतदान हुआ।
वहीँ, मुंबई शहर में सुबह 11 बजे तक 15.78 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है, जबकि मुंबई उपनगरीय जिले में 17.99 फीसदी मतदान हुआ। शहर के पॉश कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में 13.03 फीसदी, माहिम में 19.66 फीसदी और वर्ली में 14.59 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि मुंबई उपनगरीय क्षेत्र भांडुप में 23.42 फीसदी मतदान हुआ। माहिम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ रहे है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 18.22 फीसदी मतदान हुआ। वहीँ, नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 19.91 फीसदी मतदान हुआ। नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस मैदान में हैं।
Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment