पीएम मोदी ने की ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात



भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) ब्राज़ील (Brazil) के रियो डि जेनेरो (Rio de Janeiro) में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल हुए। 18-19 नवंबर को हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में G20 देशों के लीडर्स के साथ कुछ अन्य लीडर्स और अधिकारी भी शामिल हुए। पिछले साल यह कार्यक्रम भारत में हुआ था और इसी दौरान इस साल होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राज़ील को मिली थी। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात की, जिनमें ब्राज़ील (Brazil) के राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) भी शामिल हैं।

दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला के साथ मीटिंग की, जिसमें दोनों के बीच अहम विषयों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, “रियो डि जेनेरो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति लूला से बातचीत की। जी20 की अध्यक्षता के दौरान ब्राज़ील के कई प्रयासों के लिए मैंने उनकी तारीफ की। हमने अपने देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का पूरी तरह से जायजा लिया और साथ ही ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सहयोग में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।”
Share on Google Plus

इट्स इंडिया : हिंदी समाचार पत्र - Office

PRESSreporter.in साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र 'इट्स इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट है। 'इट्स इंडिया' राजनीतिक, समसामयिक, सकारत्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता करता है। हम सामाजिक मुद्दों के साथ सकारत्मक रिपोर्टिंग को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। 'इट्स इंडिया' समाचार समूह का उद्देश्य आम जनता, स्वतंत्र लेखकों, पी.आर. प्रोफेशनल्स और सिटीजन जर्नलिस्ट को एक स्वतंत्र मंच प्रदान करना है। हम खबरों के साथ एक स्थायी डिजिटल विरासत (Digital Legacy) बनाने के साथ अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशन सुनिश्चित करते हैं।

0 : PRESS Reporter:

Post a Comment